The Voice of Bareilly since 2010

अब नहीं लगेगा बृहस्पति बाजार

bareilly live news nagar nigam meeting06011603bareilly live news nagar nigam meeting06011604बरेली, 6 जनवरी। अब अपने शहर में लगने वाला बृहस्पति बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। अगर बाजार लगा तो नगर निगम पुलिस बल के दम पर इसको हटवाएगा। नगर निगम ने इसके लिए पुलिस अफसरों से पुलिस बल मांगा है। बाजार हटवाने को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी नगर निगम जाकर महापौर से मिले और बाजार बंद कराने की मांग की।

गौरतलब है कि बृहस्पति साप्ताहिक बाजार नावेल्टी चौराहा से कुतुबखाना और बांस मंडी तक लगता है। सैकड़ों की तादात में दुकानें लगती हैं। इससे रास्ता जाम हो जाता है। हालांकि पिछले दिनों बृहस्पति और रविवार साप्ताहिक बाजार को बंद करने की कार्रवाई हो चुकी हैए लेकिन कुछ दिन बाद दुकानदारों ने फिर इस बाजार को शुरू कर दिया।

Rj 300x250नगर निगम इस बाबत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत करा चुका है कि यह साप्ताहिक बाजार अवैध है। इनको बंद कराया जाए। अखिल भारतीय उद्योग मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र रस्तोगी,
शहर महामंत्री संजय आनंद एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ महापौर से मिले और बाजार बंद कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि सड़क पर बाजार लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है।

महापौर ने एसएसपी से बात कर पुलिस बल उपलब्ध कराने की बात की। महापौर डॉण् आइएस तोमर ने बताया कि रविवार और बृहस्पति का साप्ताहिक बाजार अवैध हैं। इनको रोका जाएगा। पुलिसबल मांगा गया हैए बृहस्पति बाजार को हटवाया जाएगा।

error: Content is protected !!