The Voice of Bareilly since 2010

साइकिल से उतर अब हाथ के साथ हुए मास्टर छोटे लाल

BareillyLive., समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व नवाबगंज विधानसभा से विधायक रहे मास्टर छोटे लाल गंगवार ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों , पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधानों, पूर्व बी डी सी सदस्यों, समाज सेवीयो के साथ लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया की उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव की उपस्थिति में पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मास्टर छोटे लाल गंगवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद माननीय राहुल गांधी जी कि भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और जो जनसमूह उमड़ रहा है लोगों का जुड़ाव कांग्रेस पार्टी से हो रहा है उससे प्रभावित होकर अन्य दलों के नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस परिवार में सबका स्वागत है और आज तो तेरवा ही दिन है भारत जोड़ो यात्रा का, अभी आने वाले दिनों में और भी दलों के बड़े नेता जो कांग्रेस पार्टी के संपर्क में है जल्दी ही पार्टी में शामिल होंगे। ऐसे लोगों के कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, जिला महासचिव जिया उर रहमान, रियाजुल परधान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!