The Voice of Bareilly since 2010

निर्वाचन आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी : रिपोर्ट दर्ज, भारापा का कार्यालय बंद कराया

निर्वाचन आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज, बंद कराया

बिल्सी (बदायूं) : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निर्वाचन आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय पार्टी (भारापा) के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गयी। कोतवाली पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष आरपी मौर्य एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नगर के मोहल्ला संख्या आठ में खुले पार्टी के कार्यालय को भी बंद करा दिया।

सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया कि बीते दिन भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष आरपी मौर्य द्वारा मीडिया को सम्बोधित करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर वायरल किया गया। एक मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो में प्रशासन पर आरोप लगाने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है। जांच में आदर्श आचार सहिता के नियमों का उल्लघंन होना पाया गया। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी पुलिस फोर्स के साथ भारापा कार्यालय पहुंचे और सभी चुनाव सामग्री को जब्त कर लिया। कार्यालय को भी बंद करा दिया गया है।

error: Content is protected !!