Bareilly News

7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने की डी एम् व एसएसपी से मुलाकात

BareillyLive : राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के दल ने बरेली जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया से शिष्टाचार भेट कर, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मुख्य 7 मांगो को लिखित रूप में देकर अवगत कराया, तथा संगठन के आंदोलन के विषय मे बताया। संगठन के अनुसार,

1. भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये।

2. सम्पूर्ण भारत मे जनंसख्या नियंत्रण कानून घोषित किया जाये।

3. काशी व मथुरा में भव्य मन्दिर निर्माण करवाया जाये।

4. धर्मांतरण व लवजिहाद पर कठोर कानून बनाया जाये।

5. कॉमन सिविल कोड लागू किया जाये।

6. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 को रद्द किया जाये।

7. भारत सरकार बहुसंख्यक कल्याण बोर्ड गठन करे। मांगे प्रमुख रहीं।

साथ ही उनको सम्मान स्वरूप श्रीमद्भागवत गीता भी भेंट की। ततपश्चात महिला थाना उपनिरीक्षक से भी जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की और सम्मान स्वरूप उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया तथा संगठन के विषय मे भी विस्तार से बताया व शुरू होने वाले आंदोलन के बारे में भी बताया। सभी अधिकारियों से सहयोग का भी पूर्ण आश्वासन मिला।उसके बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा दामोदर स्वरूप पार्क में एक मीटिंग की गई, जिसमे संगठन का विस्तार व होने वाले आंदोलन के विषय मे चर्चा की गई। जिसमे श्रीमति दीपा सिंह चौहान (प्रदेश प्रभारी, उड़ीसा), आभा सक्सेना (जिलाध्यक्ष), ऋषभ रस्तोगी (जिला उपाध्यक्ष), राजीव रस्तोगी (जिला महामंत्री), नीरज अग्रवाल (जिला मिडिया प्रभारी), शिवम राजपूत (जिला महासचिव), मुकेश जी (जिला सचिव), महेश कश्यप सदस्य (जिला कार्यकारिणी), अरुण कृष्ण शास्त्री सदस्य (जिला कार्यकरिणी) आदि शामिल रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago