Bareilly News

बाल दिवस पर बाल कवियों ने कविताओं और भाषण से चाचा नेहरू को किया याद

BareillyLive : साहित्यिक संस्था शब्दांगन के तत्वावधान में कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर बाल दिवस पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के ऊपर बाल कवियों ने कवितायें और भाषण प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कार्यक्रम का रोचक संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया।

अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए शौर्य रस्तोगी ने कहा- भारत के बच्चों को देखो चाचा नेहरू प्यारे थे। सबके राज दुलारे नेहरू जग में सबसे न्यारे थे।।

यशी वार्ष्णेय ने सबका मन कविता से मोह लिया- हम सब के मन में रहते सारे जन ये ही कहते। बाल दिवस पर नेहरू जी बच्चों को अच्छे लगते।।

शिवांशी पचौरी ने चाचा नेहरू को यूँ याद किया- चाचा नेहरू इस धरती पर एक बार जो आ जाते। बाल दिवस पर चाचा नेहरू सबको याद बहुत आते।।

केशवी रस्तोगी ने खूब मन से कविता सुनाई- चाचा नेहरू जिंदाबाद जिनके कारण सारे बच्चे भारत में अब हैं आजाद चाचा नेहरू जिंदाबाद।।

शौर्य पचौरी ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा- बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू हम सबके प्रिय चाचा नेहरू बाल दिवस पर याद कर रहे भारत के प्रिय चाचा नेहरू।।

प्रयाग रस्तोगी ने चाचा नेहरू की शान में यूँ कविता पढ़ी – तेरी मेरी शान हैं नेहरू धरती पर वरदान हैं नेहरू जब खोजा तब ये ही पाया बच्चों की पहचान हैं नेहरू।।

गौतम गुलाटी की कविता पर बच्चों ने खूब तालियां बजाईं-अच्छों में अच्छे थे नेहरू सच्चों में सच्चे थे नेहरू सही बात ये ही भारत में बच्चों में बच्चे थे नेहरू।।

कविताओं के अलावा वंश कक्कड़, ऋषि रस्तोगी, ईवीएम और श्रेष्ठ रस्तोगी ने अपने प्रिय चाचा नेहरू के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालकर समां बांध दिया। इस अवसर पर बच्चों ने मिलकर केक काटा और गुब्बारे एवं फिरकियां घुमाकर चाचा नेहरू को जन्मदिन की बधाइयां दीं। महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने सभी बच्चों को चाकलेट और चिप्स के पैकेट वितरित कर सम्मान किया और सुनहरी माला पहनाईं। बाल दिवस के इस मनमोहक कार्यक्रम में अलका त्रिवेदी, रंजना कक्कड़, नीरू रस्तोगी, अमृता रस्तोगी, स्वाति सक्सेना, रूपाली रस्तोगी, विशाल शर्मा, सरिता कक्कड़ और किरन रस्तोगी की उपस्थिति रही।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago