The Voice of Bareilly since 2010

कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली के श्री हरि मंदिर में भक्तों ने धूम धाम से मनाई देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा, बरेली, श्री हरि मंदिर, देव दीपावली,

बरेली@BareillyLive: कार्तिक पूर्णिमा पर श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व और देव दीपावली श्री हरि मंदिर बरेली में भक्तजनों द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। पिछले एक महीने के श्री हरि मंदिर महिला मण्डल के द्वारा मंदिर प्रांगण में कार्तिक महोत्सव मनाया जा रहा था।

आज विश्राम दिवस के अवसर पर महिला मंडल द्वारा सभी पूज्य पंडित जी श्री रमेश तिवारी, सुनील शास्त्री वा अन्य पंडितों को एवं मंदिर के सभी सेवादारों को ठाकुर जी का प्रसाद दिया गया। पूरे कार्तिक मास में रोजाना पूज्य पंडित जी कार्तिक की।कथा का श्रवण भक्तों को कराया गया।

अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने सभी पूज्य पंडित एवं मंदिर के सेवादारो को कार्तिक महोत्सव की बहुत बहुत बधाई दी। अंत में सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों को प्रबंध समिति की तरफ से पूरे माह कार्तिक महोत्सव में पधारने का आभार वक्त किया। समापन पर भक्तों को प्रसाद रूपी भंडारा कराया गया।

उन्होंने बताया कि 7 नवंबर श्री श्याम साप्ताहिकी महोत्सव के अंतर्गत प्रसिद्ध भजन प्रवाहक श्री संजय पारिक जयपुर वाले ठाकुर जी के चरणों में शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक अपनी हाजरी देंगे। उन्होंने इसमें भाग लेने के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया है।

error: Content is protected !!