Categories: Bareilly NewsNews

पति से तंग युवती ने शेषनाग से किया विवाह, हुई गर्भवती


बरेली, 22 जनवरी।
पति से तंग एक युवती ने एक नाग को अपना पति बना लिया। वह इसी नाग से गर्भवती भी हुई। वह नाग रात में मनुष्य रूप में उस युवती के साथ रहता था और सवेरा होते ही नाग रूप में वापस जाकर अपने बिल में चला जाता था।

निराशा के घोर अंधेरे से उम्मीदों की रोशनी तक का यह सफर लोग दमसाधे देखते रहे। यह कहानी है विण्डरमेयर में चल रहे थिएटर फेस्ट में शुक्रवार को प्रस्तुत किये गये नाटक ‘नागमण्डल’ की। गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित इस नाटक को चंडीगढ़ के कलाकारों ने नीलम मानसिंह के निर्देशन में मंच पर जीवन्त कर दिया।

जीवन के तमाम झंझावातों, इच्छाओं और संवेदनाओं को कलाकारों ने अपने कुशल अभिनय से शानदार मंचन किया। इन कलाकारों ने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। शानदार लाइटिंग और बैकग्राउण्ड म्यूजिक ने इसमें चार चांद लगा दिये थे। नाटक का मंचन पंजाबी संगीत और बोली में किया गया था। अंत में कहानी दर्शकों के लिए कई सवाल छोड़ गई।
बता दें कि दयादृष्टि रंग विनायक रंगमंडल की ओर से आयोजित थिएटर फेस्ट का यह दूसरा दिन था।

नाटक की पटकथा एक नवविवाहिता के ईर्द-गिर्द घूमती है। कैसे, पति रात में उसके लिए देवता और दिन में दानव बन जाता है। मन में कई कल्पनाओं को संजोये नवविवाहिता हकीकत से दूर हो जाती है। उसकी ताई पति को वश में करने को नुस्खा देती है, जिसे वह शेषनाग के बिल में फेंक देती है। फिर उसकी कल्पनाओं में शेषनाग पति की भूमिका में पहुंच जाता है।

शेषनाग द्वारा मनुष्य रूप में युवती का प्रेम-आलिंगन का दृष्य को कलाकारों ने इतनी खूबसूरती के साथ निभाया कि दर्शक अभिभूत हो गये। युवती के गर्भवती होने पर पति अग्नि-परीक्षा को कहकर पंचायत बुलाता है। युवती नाग परीक्षा को कहती है और शेषनाग की मदद से पास हो जाती है।

आज के मुख्य अतिथि पुलस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना रहे। उन्होंने मंचन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर डा. ब्रजेश्वर सिंह, डा. गरिमा सिंह, शिखा सिंह, शिवानी रेखी, कैप्टन राजीव ढींगरा, मनोज दीक्षित, डा. शालिनी अरोरा, नवीन कालरा आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

22 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

22 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

22 hours ago