The Voice of Bareilly since 2010

श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथावाचक वेदव्यास जी ने भूमि सृष्टि निर्माण पर दूर की भक्तों की जिज्ञासा

BareillyLive :फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला साहूकारा नगर पंचायत दफ्तर के पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आज से आयोजन किया गया, हरदोई से पधारे पंडित अवध किशोर शास्त्री जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रथम दिन भगवान का गुणगान कर भूमि सृष्टि निर्माण का प्रसंग सुनाया, कार्यक्रम के आयोजक दिनेश दीक्षित ने बताया श्रीमद् भागवत कथा बुधवार 26 तारीख को प्रारंभ की गई है इसका समापन मंगलवार 1 तारीख को होगा और 2 तारीख बुधवार को श्रद्धालुओं को कथा का प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद कलश विसर्जन यात्रा कस्बा नगर में निकाली जाएगी, और (मीरापुर) पिथुपुरा गांव में राम गंगा घाट पर कलश विसर्जन किया जाएगा, भागवत कथा में उमेश दीक्षित, अमर सिंह राठौर, कुक्कू दीक्षित, मुनीश दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कन्हाई लाल सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पंडित गणेश गोपाल, सचिन चौहान, सभासद अनिल सिंह, उमेश सिंह, दीपक गोयल, सरजू यादव, पंकज शर्मा, ठाकुर अरविंद सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह, राहुल, सुनील सक्सेना, विजय सक्सेना, मास्टर छुट्टन सिंह, प्रसादी लाल गंगवार, घनश्याम टेलर, ओम बाबू, गौरव चौहान, दीपक तोमर, वेद चौधरी आदि भक्तिगण मौजूद रहे।

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

error: Content is protected !!