The Voice of Bareilly since 2010

प्रचार के अंतिम दिन डॉ. तोमर झोंकी ताकत, रैली निकाल किया निगम से भ्रष्टाचार मिटाने का ऐलान

महाराणा प्रताप की जयंती , #बरेली, @BareillyLive, समाजवादी पार्टी,डॉ. आईएस तोमर, चुनाव प्रचार, नगर निगम चुनाव, #मतदान,चुनाव प्रचार,

बरेली @BareillyLive. समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दल प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने समर्थकों के साथ रैली निकाली, नुक्कड़ सभाएं कीं। नगर निगम चुनाव में मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इस दिन पूर्व महापौर और सपा-रालोद समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने शहर में कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कीं। गलियों में रैली निकालकर जनता का समर्थन मांगा।

नुक्कड़ सभाओं में डॉ. तोमर ने कहा कि महापौर बनते ही वह नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे। शहर का कोई भी व्यक्ति उनसे सीधे आकर मिलेगा। किसी को भी नगर निगम गेट पर रोका नहीं जाएगा। न ही पर्ची व्यवस्था लागू होगी। मंगलवार सुबह उन्होंने रामपुर गार्डन राजेंद्र नगर सीबीगंज मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मॉडल टाउन यूनिवर्सिटी शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया।

इस दौरान डॉक्टर तोमर ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार से हैं। स्मार्ट सिटी की धनराशि में बड़े पैमाने भ्रष्टाचार किया गया। आगे से इस धन का दुरुपयोग न हो, उस पर लगाम कसी जाएगी। जो भी घोटाले के दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की गाढ़ी कमाई जनहित में खर्च की जाएगी। डॉक्टर तोमर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर के विकास की गति को तेज किया था। पांच साल में नगर निगम व्यवसायिक बनकर रह गया। आम जनता की एंट्री बंद हो गई। केवल व्यापार करने वालों को ही अंदर जाने का मौका मिला। वह यह संस्कृति नगर निगम में पनपने नहीं देंगे। अगर बरेली की जनता उनको मौका देती है तो शहर को सुंदर स्वच्छ और समृद्ध बनाएंगे।

चुनाव प्रचार में सपा के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप , महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी , पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव , पूर्व महानगर ज़फर बेग , जिला महासचिव सपा संजीव यादव, वरिष्ठ सपा नेता योगेश यादव, सूरज यादव, सुरेंदर सोनकर , रविंदर यादव , आदेश यादव , प्रमोद बिष्ट ,विशाल यादव , रविंदर श्रीवास्तव , शब्बो , पल्लवी सक्सेना , मीना शाक्य , शशि चद्र , प्रशांत यादव , मुकेश यादव , गजेंदर पटेल , भुवनेश यादव , अजय यादव, करन रत्नाकर , वसीम मेवाती , अमर काले , फहीम हैदर , चंदू यादव , हिमांशी शर्मा , हरेन्दर कनौजिया , जोगेन्दर पटेल गीता शर्मा , तंजीम , सीमा श्रीवास्तव , गुड़िया गंगवार आदि लोग मैजूद थे।

महाराणा प्रताप की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई को निर्दल मेयर प्रत्याशी डॉ आई.एस तोमर ने माल्यार्पण किया। यहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए बोले कि वह हर वर्ष महाराणा प्रताप जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। उनसे ही यह सीखा है कि सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए। डॉ. तोमर ने क्षत्रिय समाज के लोगों से कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा की मूर्ति जिला अस्पताल में तो है ही। अगर मैं चुनाव जीता तो स्टेशन चौराहे पर इनकी मूर्ति होगी जिसको हर कोई नमन करेगा।

error: Content is protected !!