Bareilly News

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मानव सेवा क्लब ने दस शिक्षकों को किया सम्मानित

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को कर्मचारी नगर स्थित गुरु पब्लिक स्कूल में गुरु प्रो. एन. एल.शर्मा शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों का सम्मान करते हुए क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि गुरूओं का सम्मान करना सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को किसी न किसी को अपना गुरु अवश्य मानना चाहिए और उसके बताये सदमार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रो.एन. एल.शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करके गुरु मेहरोत्रा ने किया। सरस्वती वंदना अरुणा सिन्हा ने की।

साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिन दस शिक्षिकों को प्रो.एन. एल.शर्मा शिक्षा सम्मान दिया गया उनमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र आहूजा, शालिनी शर्मा, प्रीती अरोरा, नेहा सिन्हा, मेघा वर्मा, भूमिका शर्मा, शालिनी सिंह, शैली, प्रियांशी और तब्बसुम खान हैं। सम्मान स्वरूप हार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम अध्यक्ष गुरु मेहरोत्रा, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, आशा शुक्ला, अरुणा सिन्हा, मीरा मोहन, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अनिल कुमार, राजेश कुमार, अखिलेश, अविनाश चंद्र, सुनील शर्मा, आर.के.सक्सेना, सुधीर मोहन ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार प्रधानाचार्य रवींद्र आहूजा ने व्यक्त किया। मौजूद लोगों में विशाल शर्मा, मदन शर्मा और विद्यालय का स्टाफ रहा।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago