Bareilly News

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छात्राओं ने किया विवेकानंद नाटिका का मंचन

BareillyLive: भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से शुक्रवार को महावीर इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयन्ती पर एक आयोजन छात्र-छात्राओं के साथ किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए सदमार्ग पर युवाओं को चलने का संकल्प दिलाया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद पर एक बहुत सुंदर नाटिका का मंचन भी किया। कुछ बच्चों ने विवेकानंद पर व्याख्यान और सुंदर पंक्तियां भी प्रस्तुत कीं। कुछ मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

बच्चों को समर्पण शाखा के संस्थापक सचिव और पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन सिन्हा, सचिव राजेश श्रीवास्तव और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने पुरस्कृत किया। वंदना श्रीवास्तव की ओर से विद्यालय को एक वाटर कूलर भी भेंट किया गया। समारोह का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। संचालन डी.सी.मौर्या ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका सुषमा शुक्ला, डी.सी.मौर्या, अनिल गुप्ता, अवनीश गुप्ता, एस. एस. वाजपेयी, जय शंकर श्रीवास्तव, ऋचा श्रीवास्तव, प्रवीन सक्सेना, रामेन्द्र, वन्दना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सविता मिश्रा सहित विद्यालय की अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago