The Voice of Bareilly since 2010

ग्रेट गणपति महोत्सव के समापन पर गणपति को मंदिर में स्थापित कर की अनूठी पहल

बरेली लाइव। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय सप्तम् द ग्रेट गणपति महोत्सव के दूसरे दिन संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में आज शिवाजी पार्क, जनकपुरी पर भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना के उपरांत आचार्य हेमन्त शांडिल्य ने श्रद्धालुओं को भगवान गणपति जी की महिमा से रूबरू कराया। उसके बाद हुई शोभायात्रा का शुभारंभ संरक्षक डॉ. विनोद पागरानी, सी एल शर्मा, डी सी शर्मा, योगेश कुमार पटेल, सुभाष गौतम, डॉ. एम एम अग्रवाल, पवन सक्सेना, सौरभ मेहरोत्रा, सतीश कातिब मम्मा, आरेन्द्र अरोरा कुक्की ने भगवान गणपति जी का तिलक वंदन कर किया। शोभायात्रा पार्क से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर के भिन्न भिन्न मार्गो से गुजरती हुई शिव मंदिर इंद्रा नगर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाओं ने नृत्य एवं गीत संगीत की धुनों पर समां बांधा। जहाँ एक अनूठी पहल के अंतर्गत भगवान गणपति जी प्रतिमा को मंदिर प्रांगण में विराजमान किया गया। अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र गुलाटी, विशेष कुमार, अंकुर सक्सेना, संजय डंग, अभिषेक सक्सेना, कनिष्क शर्मा, चेतन पुरी, मंयक शंखधार, तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, संजीव अवस्थी, मुनीश गुप्ता, धीरज कुमार, पुष्कर सक्सेना आदि ने किया। आभार प्रकट करते हुए डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि भगवान गणपति जी की विसर्जन की परम्परा महाराष्ट्र की है। संस्था परिवार ने इस बार एक नई पहल करते हुए भगवान गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन न करके शिव मंदिर इंद्रा नगर में विराजमान किया जहां प्रतिदिन उनकी विधिवत पूजा अर्चना नियमानुसार की जायेगी। संस्था परिवार की ओर से यह प्रथा आजीवन जारी रहेगी। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!