The Voice of Bareilly since 2010

रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ केशव अग्रवाल पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार

बरेली : रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन व बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ केशव अग्रवाल पर हमले के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित अनीस संजय नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में उसने वारदात में तीन अन्य साथियों के शामिल होने और वर्ष 2019 में मेडिकल कॉलेज की दीवार गिराए जाने को लेकर विवाद की बात बताई है।

डॉ केशव अग्रवाल को शनिवार की रात करीब 8 बजे बदमाशों ने गोली मार दी थी। उस समय वह स्टेडियम रोड पर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के बाद घर जा रहे थे। कार में वह पिछली सीट पर थे। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली चला दी। बदमाशों ने उनकी कार की विंड स्‍क्रीन पर फायर किया। गोली विंड स्‍क्रीन को तोड़ती हुई उनके जबड़े को पार कर गई। गंभीर हालत में उन्‍हें डेलापीर स्थित केशलता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। होश में आने पर उन्‍होंने बताया था कि रात करीब सवा आठ बजे वह मंदिर में पूजा करने के बाद घर के लिए निकले थे, तभी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से उनके दो दांत टूट गए और जीभ से भी खून निकलने लगा था।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि बदमाशों ने करीब डेढ़ फीट की दूरी से गोली मारी। 

error: Content is protected !!