IVRI में स्वच्छता अभियान : वैज्ञानिकों और अफसरों के साथ कर्मचारियों ने उखाड़ी पार्थेनियम

बरेली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI)में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी विभागों एवं अनुभागों के आस-पास विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान में संस्थान के समस्त संयुक्त निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संस्थान निदेशक डा. राजकुमार सिंह के नेतृत्व में भाग लिया।

सुबह सात बजे शृरु हुए इस अभियान में मिट्टी की उर्वरा शक्ति, फसलों एवं मानव तथा पशुओं को हानि पहुँचाने वाले पार्थेनियम पौधे के उन्मूलन का कार्य किया गया। इस सफाई अभियान के लिए प्रातः 7 बजे सभी वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण संस्थान के प्रशासनिक खंड के पास इकट्ठा हो गये। सर्वप्रथम यहां स्थित स्टेडियम में सफाई एवं पार्थेनियम उन्मूलन का कार्य प्रारम्भ किया गया।

इसके बाद माॅड्यूलर लैब बिल्डिग, वाई शेप, केन्द्रीय भण्डार, पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग तथा मुख्य मार्ग सहित कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान का कार्य जोर-शोर से किया गया। इस अभियान में संस्थान के उद्यान एवं सफाई अनुभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कैडराड डा. वी.के. गुप्ता, संयुक्त निदेशक शैक्षणिक डा. त्रिवेणी दत्त, संयुक्त निदेशक प्रशासन राकेश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

42 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago