Bareilly News

सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्यक्रमों का करें आयोजन : डॉ अरुण कुमार

बरेली संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक समारोह में शपथ ली। विष्णु इन्टर कॉलेज में हुए समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। डॉ अरुण कुमार ने अपने सम्बोधन में अपील की कि पदाधिकारी सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करें जिससे राष्ट्रीय चेतना की अलख जगाई जा सके।

संस्था के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा की संकल्प के माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारे गौरवमय अतीत, क्रान्तिकारियों द्वारा किये गए संघर्ष की जानकारी देने के साथ ही देश के नव निर्माण हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।

इससे पूर्व पदाधिकारियों ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोहन चंद पांडेय ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। स्वागत गीत उमेश चन्द गुप्ता ने गाया। संस्था के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अभ्यागतों का स्वागत किया और संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके अरोरा ने किया। मंत्री गुरविंदर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ विवेक मोहन सिंह, डॉ एसपी पाण्डेय, शरद कान्त शर्मा, ओपी गुप्ता, अरविंद शर्मा, उमेश चन्द गुप्ता, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, महेंद्र पाल राही, प्रवीण शर्मा, वीएम पाठक, सुभाष कथुरिया, ओम प्रकाश अरोरा, निर्भय सक्सेना, एसएन मिश्रा, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago