शुरू हुआ ‘ओशो ध्यान उत्सव‘, झूमे लोग और किया जिबरिश

बरेली। ओशो ध्यान दीप केंद्र द्वारा आयोजित ‘ओशो ध्यान उत्सव‘ रविवार को शुरू हो गया। यह उत्सव यहां पटेल नगर स्थित डॉ अरविन्द गंगवार के आवास पर 21 दिन तक चलेगा। आज शुभारम्भ के अवसर पर ओशो संदेश के प्रसारण से हुआ।

इसमें बताया गया कि धन्य है वो लोग धन्य हैं जिनके भीतर जीवन के सामान्य स्तर से हटकर अंतर यात्रा की प्यास जाग जाती है। जो सत्य के लिए प्यासे है, जो प्रभु की खोज में अपना जीवन अर्पित करना चाहते हैं। इसके बाद लोगों ने जिबरिश किया, ध्यान में उतरे, फिर कर्णप्रिय संगीत पर झूमे।

इसके अलावा स्वामी ध्यान नीरव ने सक्रिय ध्यान कार्यक्रम के विषय में लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर ओशो ध्यान योग पुस्तक भी ध्यानदीप ध्यान केन्द्र की ओर से डा. अरविन्द गंगवार को भेंट की गयी। कार्यक्रम में स्वामी अहोभाव, चेतन अनाम, सत्यबोध, शांति विशाल, मा बोधिप्रज्ञा का विशेष योगदान रहा। अंत में स्वामी प्रेमभूषा ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम संयोजक स्वामी ज्ञान समर्पण ने बताया कि 27 फरवरी से नित्य प्रातः से इसी स्थान पर सक्रिय ध्यान शिविर 21 दिनों तक चलेगा। समापन 19 मार्च को पीलीभीत रोड स्थित मासूमी फॉर्म पर एक दिवसीय ‘ओशो ध्यान उत्सव‘ का आयोजन किया जायेगा, जिसका संचालन केंद्र की अध्यक्षा मां शोभना करेंगी।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago