ओशो ध्यानदीप के नये ध्यान कक्ष का उद्घाटन, सिखाया उत्सवपूर्ण जीवन जीना

बरेली। शहर के प्रगति नगर स्थित ओशो ध्यानदीप ध्यान केन्द्र में रविवार को नव निर्मित ध्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ। लखनऊ में ओशो ऐशेंस के संचालक स्वामी संतोष आत्मबोध ने उपस्थित ओशो संन्यासियों को ध्यान कराकर नये हॉल का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर ओशो के कारगर ध्यान की अनेक विधियों के प्रयोग लोगों को अनुभव कराये गये। इनमें ओशो स्टॉप मेडिटेशन, ओशो चक्र साउण्ड मेडिटेशन, अधिक व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए ओशो शॉर्ट मेडिटेशन के अनूठे प्रयोग कराये गये।

जीवन को उत्सवपूर्ण जीना ही है ओशो मेडिटेशन : स्वामी संतोष

स्वामी संतोष आत्मबोध ने बताया ओशो जीवन दृष्टि के अनुसार जीवन को सरल, सहज और उत्सव पूर्ण तरीके से जीना ही ध्यान उत्सव है। इसीलिए ओशो की अनेक ध्यान विधियों में नृत्य को प्राथमिकता दी गयी है। जब नृत्य के लिए किसी संगीत की जरूरत न पड़े, संगीत व्यक्ति के अंदर से ही प्रस्फुटित होने लगे तो व्यक्ति का जीवन स्वयं एक उत्सव बन जाता है। बस, ओशो ध्यान विधियां व्यक्ति के अंदर इसी संगीत का अनुभव कराने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम का संचालन स्वामी ज्ञान समर्पण ने किया तथा आभार ध्यानदीप ध्यानकेन्द्र की संचालक मां शोभना ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वामी चेतन अनाम, योग चैतन्य, आनन्द अहोभाव, शांति विशाल, आनन्द केतन, स्वामी अन्तर्ज्ञान, स्वामी सत्यबोध, प्रेम निर्मला, अनुवंदना, बोधि सत्य, गीतांजलि और मां ध्यान सुगति समेत अनेक ओशो संन्यासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

33 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 hour ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago