ओशो प्रेमियों ने मनाया ध्यान उत्सव, किया नटराज, विपश्यना और कुण्डलिनी ध्यान

बरेली। ओशो ध्यानदीप ध्यान केन्द्र के तत्वावधान में पीलीभीत रोड स्थित मासूमी फार्म में रविवार को ‘ओशो ध्यान उत्सव‘ का आयोजन किया गया। यहां दर्जनों लोगों ने ओशो द्वारा प्रतिपादित एक्टिव मेडिटेशन किया। उत्सव में विभिन्न ध्यान प्रयोगों के साथ ही सत्संग और कीर्तन भी किया गया।

कार्यक्रम संयोजक स्वामी ज्ञान समर्पण ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ ओशो को प्रणाम करने के साथ किया गया। इसके बाद प्रथम प्रयोग में नटराज ध्यान किया गया, जिसमें समस्त साधकों ने नृत्य करते हुए ध्यान किया। फिर विपश्यना के माध्यम से ध्यान में उतरे। तदुपरान्त ओशो पर बनी फिल्म ‘रिबेलियस फ्लाॅवर‘ का आनन्द लिया। और शाम को अंतिम ध्यान प्रयोग के तौर पर कुण्डलिनी ध्यान किया। अंत में संध्या सत्संग हुआ और कार्यक्रम का समापन कीर्तन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मां शोभना ने किया। आयोजन में विशेष सहयोग स्वामी चेतन अनाम, सत्यबोध, प्रेमभूषा, योग प्रताप, अहोभाव, मां निर्मला, बोधि प्रज्ञा और शान्ति विशाल का रहा। इस मौके पर असीम सक्सेना, विशाल गुप्ता, अनुवंदना माहेश्वरी और मनोज दीक्षित आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago