The Voice of Bareilly since 2010

जबलपुर में ओशो महोत्सव 11 से 13 दिसम्बर, सरकार कर रही आयोजन

Osho mahotsav

जबलपुर/बरेली। आचार्य रजनीश (ओशो) के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में पहली बार 11 से 13 दिसंबर तक आशो महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। खास बात ये कि आयोजन मध्यप्रदेश सरकार के अध्यात्म विभाग के प्रायोजकत्व में जबलपुर टूरिज्म एण्ड प्रमोशन काउंसिल और जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि आचार्य रजनीश यानि ओशो का जन्म जबलपुर में ही हुआ था। उनका बचपन का नाम चंद्रमोहन जैन था।

ओशो महोत्सव जबलपुर के रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह और पांडुताल मैदान में आयोजित किया जाएगा। ओशो महोत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। बरेली से भी अनेक ओशो के अनुयायी इस महोत्सव में भाग लेने रवाना हुए हैं।

बरेली से जबलपुर पहुंचीं बरेली के ओशो ध्यानदीप ध्यान केन्द्र की संचालिका मां शोभना ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। सोमवार को जबलपुर के निगमायुक्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगमायुक्त ने महोत्सव में शामिल होने वालों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!