Bareilly News

आक्रोश : चीन के खिलाफ सड़क पर उतरे बरेलियन्स, चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

बरेली। पूर्वी लद्दाख के चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के कायरतापूर्ण हमले को लेकर देश में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार को बरेलियन्स ने शहर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किये। चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चाइना के सामान की होली जलायी। साथ ही चाइनीज सामान के पूर्ण बहिष्कार की अपील की।

चीनी राष्ट्रपति का पुतला विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूंका। विहिप के विभागाध्यक्ष पवन कुमार अरोड़ा ने कहा कि चीन धोखेबाज देश है। उसे सबक सिखाने के लिए उसके सामान का इस्तेमाल बंद करना होगा।

डॉ. विमल भारद्वाज ने कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए एक तरीका चीनी उत्पादों के बहिष्कार का है और दूसरा भारतीय कुटीर और लघु उद्योगों के अटूट समर्थन का। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे व्यापारियों, मुहल्ले के दुकानदारों से सामान खरीदिए और विदेशी ऑनलाइन कम्पनियों से खरीदारी को भूल जाइये। इस मौके पर दिव्य चतुर्वेदी, आशू अग्रवाल, गीता सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुनील कुमार त्यागी, वरुण सक्सेना आदि मौजूद रहे।

समाजसेवा मंच की ओर से कुतुबखाने पर चीन के झंडे में आग लगायी गयी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने भारत सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि

इसके अलावा हिन्दू जागरण मंच की ओर से वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सक्सेना, रवि कुमार, सोनी गुप्ता, अनूप मिश्रा, विपिन थापा आदि मौजूद रहे। हिन्दू शक्तिदल की ओर से सलेक्शन प्वाइंट पर कार्यक्रम आयोजित कर वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

48 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago