Bareilly News

ओजोन परत हमारी पृथ्वी का सुरक्षा कवच, संरक्षण हेतु पौधारोपण जरूरी : सुरेश बाबु

Bareillylive : संकल्प सामाजिक व साहित्यिक संस्था एवं मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में इंद्रा नगर में सोमवार को विश्व ओजोन दिवस पर एक गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि ओजोन परत हमारी पृथ्वी और मानव की सुरक्षा कवच है। इसका घटता आकार गम्भीर चिंता का विषय है। इसको संरक्षित करने का सबसे सरल उपाय पौधे लगाना है। इसलिए हम सभी अधिक से अधिक छायादार बृक्ष लगाएं। उन्होंने कहा कि तुलसी और एलोवेरा के पौधे भी ओजोन परत तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि धरती की तीव्र गर्मी को देखते हुए हमें ए सी के प्रयोग पर नियंत्रण करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि विकास की आड़ में लाखों हरे -भरे वृक्षों के कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसका एक ज्ञापन वन मंत्री को देने की सहमति हुई। इस वर्ष का पर्यावरण मित्र का सम्मान सुरेश बाबू मिश्रा को दिया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि कृष्ण स्वरूप सक्सेना, महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, मंत्री गुुरुविन्दर सिंह, निर्भय सक्सेना, डाॅ रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, अनुज कांत सक्सेना, उमेश कुमार गुप्ता एवं आई डी उपाध्याय ने प्रदान किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को पौधे बांटे गए। गोष्ठी का संचालन संंस्था के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने किया। डॉ.रवि प्रकाश शर्मा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

प्रेरक के रूप में दिखे राज्यमंत्री, सिविल डिफेन्स वार्डन्स और होमगार्डों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली@BareillyLive. होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर थे।…

16 hours ago

स्व शिव दयाल चौरसिया जी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

Bareillylive :मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

21 hours ago

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के 178 वें वार्षिकोत्सव का सुंदर काण्ड पाठ के साथ समापन

Bareillylive :श्री अगस्त्य मुनि महाराज़ के 178वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को कमेटी द्वारा सुन्दर काण्ड…

21 hours ago

शुभेच्छु मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareillylive : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी…

22 hours ago

कांग्रेस पार्टी ने धरना देकर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जताया रोष

Bareillylive : उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों की ओर से सेठ…

22 hours ago

पिथौरागढ़ में होने वाले फारवर्ड एरिया टूर कम ट्रैक कैंप के लिए एनसीसी कैडेट्स रवाना

Bareillylive : एनसीसी ग्रुप, बरेली की विभिन्न यूनिटों के कुल 20 एनसीसी कैडेट आज दिनांक…

22 hours ago