The Voice of Bareilly since 2010

25 सितम्बर से शुरू होगी धान खरीद, किसानों का होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

धान खरीदबरेली। जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की कार्यशाला हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि धान खरीद की शुरुआत 25 सितम्बर 2017 से 31 जनवरी 2018 तक होगी। किसानों के धान खरीदने के लिए खाद्य विभाग, एसएफसी, यूपी स्टेट एग्रो, पीसीयू, क0क0नि0, PCF, FCI कुछ ऐजेन्सियों को लगाया गया है। किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद ही उनसे धान की खरीद की जायेगी।

पूरे प्रदेश का किसान कहीं भी जाकर अपना धान बेच सकता है। धान को स्टोर करने के लिए बोरे की व्यवस्था खाद विभाग को सौंपी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि खरीद के लिहाज से बरेली जिले को पूरे प्रदेश में नम्बर वन बनाना है। हर ग्राम सभा से धान खरीद का लक्ष्य 1300 मीट्रिक टन रखा गया है। धान खरीद हेतु जनपद में विभिन्न क्रय ऐजेन्सियों के 58 धान क्रय केन्द्र खुलेगें जिनमे 1.57 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। कॉमन धान का मूल्य 1550 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का क्रय मूल्य 1590 रुपये प्रति कुन्तल रखा गया है। किसान को धान उतराई-सफाई, छनाई हेतु 15 रु0 प्रति कुन्तल दिया जायेगा।

 

 

error: Content is protected !!