The Voice of Bareilly since 2010

आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह में पासपोर्ट कार्यालय से निकाली पदयात्रा

पासपोर्ट कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव

बरेली : आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के दौरान पासपोर्ट कार्यालय बरेली ने आज बुधवार को पदयात्रा का आयोजन किया जो प्रियदर्शिनी नगर स्थित कार्यालय से डेलापीर तक गयी। इसमें कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। गत 21 फरवरी को शुरू हुआ यह सप्ताह 27 फरवरी तक मनाया जायेगा।

पदयात्रा शुरू होने से पहले क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान एवं अमृत महोतेसव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात पदयात्रा शुरू हई जो पीलीभीत स्थित शहीद पार्क होती हुई डेलापीर चौराहे तक गयी और वहां से वापस पासपोर्ट कार्यालय पहुंची।

error: Content is protected !!