The Voice of Bareilly since 2010

प्रधानमंत्री मोदीजी की सोच में पण्डित दीन दयाल जी के झलकते हैं विचार: अंजलि शर्मा

Bareillylive : प्रेम सुरेश फ़ाउंडेशन सुरेश शर्मा नगर बरेली द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के सुअवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन फ़ाउंडेशन हॉल में किया गया, जिसका विषय था पंडित दीन दयाल उपाध्याय और एकात्म मानव दर्शन

फ़ाउंडेशन अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि पंडितजी का विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।“ भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है।

फ़ाउंडेशन महासचिव अंजलि शर्मा ने कहा कि संस्कृति पर उनका विचार बिल्कुल स्पष्ट था। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में व ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में दीन दयाल उपाध्याय जी के पदचिन्हों का अनुसरण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘‘वोकल फॉर लोकल” का सपना देखना वास्तव में हमारे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री जी की इस सोच में पण्डित दीन दयाल जी के विचार पूरी तरह झलकते है। इस अवसर पर अन्य फ़ाउंडेशन सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

error: Content is protected !!