Bareilly News

फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ने कारसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित कर की राम सेवा

Bareillylive : फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ़ बरेली ने भाजपा के ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ छायाकार भानु भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा समेत कई कार सेवकों को सम्मानित किया। श्रीराममंदिर आंदोलन में वर्ष 2002 में कार सेवा के दौरान जेल में बंद रहे सेवकों का शनिवार को तुलसी मठ स्थल में फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ़ बरैली के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। जिनमें भाजपा के ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ छायाकार भानु भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, विश्व हिंदू परिषद राहुल गुप्ता आदि को शाल ओढ़ाकर माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर सभी कार सेवकों ने अपने-अपने विचार भी रखे, वही तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास ने तुलसी माता की विशेषता बताते हुए कहा कि यह स्थान अयोध्या से जुड़ा हुआ है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, महंत नीरज नयन दास आदि ने सभी कार सेवकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन अजयराज शर्मा ने किया। इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त हुए कहा कि आज हमारी संस्था ने कार सेवकों का सम्मान करके अपने को गौरवान्वित महसूस किया है। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, विजय शर्मा, अनूप मिश्रा, शिवम ठाकुर, अशोक शर्मा, लोटा मुरादाबादी, अरविंदर सिंह मिक्की, अभिषेक सिंह, पुत्तन सक्सेना, राजेश कुमार पटेल, अशोक गुप्ता, पंकज शर्मा, सुरेश रोचानी, राजीव सक्सेना, अजय शर्मा, सचिन सैनी, राहुल सक्सेना, राकेश कश्यप, देश दीपक गंगवार, वी के सक्सेना, सलोनी कश्यप, कौशिक टण्डन, अरविंद कुमार शाक्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago