The Voice of Bareilly since 2010

आंवला में सड़क पर चिपकाए फ्रांस के राष्ट्रपित के फोटो, दिनभर रौंदते रहे वाहन

आंवला (बरेली)। तहसील मुख्यालय के समीप आंवला-रामनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पालिका क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने मोहल्ले के मुख्य द्वार और  मार्ग पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के फोटो वाले पोस्टर चस्पा कर दिए। मोहल्ले के प्रवेश द्वार के समीप से होकर गुजरने वाले हाईवे के दोनो ओर भी इमैनुएल मैक्रों के पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर के ऊपर से दिनभर वाहन गुजरते रहे। एक हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों के सूचना देने पर एलआईयू सक्रिय हुई। ये पोस्टर किसने लगाए, आस-पास रहने वाले इस बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। यहां बता दे कि जहां ये पोस्टर लगाए थे, उस क्षेत्र में अधिकांश आबादी एक ही समुदाय के लोगों की है।

इस सडक के किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने भी पोस्टर चिपकाए गए थे। शराराती तत्वों ने ये पोस्टर इस तरह चिपकाए थे कि रेस्टोंरेंट में आने-जाने वालों के पैर उन पर पड़ें। यहां बता दें कि जिस स्थान पर ये पोस्टर चिपकाए गए थे, वहां से कुछ ही दूरी पर थाना और पुलिस क्षेत्राधिकारी का कार्यालय भी है।

गौरतलब है कि बरेली में कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों ने भारत के मित्र देश फ्रांस के समर्थन में सभा की।

error: Content is protected !!