फर्जी निकला पीलीभीत की बबली के अपहरण और दुष्कर्म का मामला

बरेली, 8 जनवरी। पीलीभीत की बबली के अपहरण और उसके साथ बर्बरता पूर्ण दुष्कर्म की रिपोर्ट गलत निकली। वह अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गयी थी। वहां अपने प्रेमी विक्की के साथ रह रही थी। उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। यह दावा आज शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन विजय सिंह मीना ने अपने कार्यालय सभागार में पत्रकारों के समक्ष प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बबली और उसके प्रेमी विक्की को पेश किया। इन दोनों ने साथ रहने की बात कही। हालांकि दोनों शादीशुदा हैं और अपने पति एवं पत्नी से अलग रह रहे हैं।

बता दें कि पिछले महीने दो दिसम्बर 2015 को पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के श्रीरामनगर कालोनी बरहा के रहने वाले महेन्द्र पाल ने अपनी पुत्री बबली उर्फ बबीता (27) की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले की जांच दरोगा इंद्रजीत सिंह भदौरिया को सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार बबली 23 नवम्बर को पीलीभीत से बस से बरेली के लिए बैठी। उसे अपनी ससुराल बदायूं जाना था। बरेली पहुंचने पर बबली ने फोन पर सूचना भी दी कि वह अब बदायूं जा रही है। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है।

इसी बीच 3 जनवरी को बबली के परिजनों को व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक लड़की के साथ कुछ लोग दुष्कर्म कर रहे थे। महेन्द्र पाल ने उस लड़की को अपनी बेटी बताते हुए पुलिस मंे पुनः शिकायत की। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। 05 जनवरी को वाइरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आ गयी। वीडियो लिंक भेजने वाले को टेªस किया गया।

आईजी श्री मीना के अनुसार साजिद नाम के उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बबली का बहन का परिचित है। लड़की का चेहरा बबली से काफी मिलता-जुलता लगा तो उसे बबली के घरवालों को फारवर्ड किया। इसी बीच गुमशुदगी के बाद डेढ़ महीने तक जांच न करने में दरोगा भदौरिया को निलम्बित कर दिया गया था। मामले की जांच थाना सुनगढ़ी प्रभारी को सौंप दी गयी।

आईजी श्री मीना ने बताया कि लड़की की शादी बदायूं में हुई थी। उसका पति मोहाली के पास जीरथपुर में एक दुकान करता था। बबली की अपने पति से अनबन रहती थी। उसके पति की दुकान के पास ही विक्की नाम के एक युवक की भी दुकान थी। वह भी शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती। यहीं दोनों में फोन नम्बरों का आदान-प्रदान हुआ और सम्बंध बन गये।

बाद में विक्की ने चंडीगढ़ में दुकान ले ली। उसी ने बबली को एक सिम दिलवाया था। बबली ने वह सिम अपने पुराने फोन में डाल लिया। बस सेट के ईएमईआई नम्बर से पुलिस बबली को टेªस कर लिया। पुलिस टीम ने बबली को चंडीगढ़ के सेक्टर-45, बुढ़ैल कालोनी मोहाली से बरामद कर लिया। जहां वह अपने प्रेमी गुरप्रीत उर्फ विक्की निवासी जीरथपुर मोहाली को भी हिरासत में ले लिया।

बबली ने बताया कि उसके साथ कोई अपहरण नहीं हुआ और न ही अश्लील वीडियो से सम्बंधित कोई घटना ही हुई। वह अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गयी थी और वहां प्राइवेट नौकरी कर रही थी। उसकी गोद में उसका छह महीने का बच्चा भी था। विक्की ने भी बबली के साथ ही रहने की इच्छा जतायी हालांकि वह शादीशुदा है और उसका तलाक नहीं हुआ है।

आईजी ने बताया कि वाइरल हुआ वीडियो पिछले साथ छह फरवरी को आंध्र प्रदेश के एबीएन चैनल पर प्रसारित हुआ था। जिसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो के उस समय चर्चा में आने पर आन्ध्र प्रदेश में भी अलर्ट जारी हुआ था। यह वीडियो क्लिप तेलुगु भाषा में है। वहां की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णनन ने फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर अभियुक्तों को पहचानने का अनुरोध लोगों से किया था।

उन्होंने बताया वीडियो में दिखायी गयी लड़की का चेहरा बबली से खासा मेलखाता है इसी से कन्फ्यूजन पैदा हुआ। हालांकि फिर भी पुलिस अपने स्तर से इस वीडियो की फाॅरेन्सिक जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेज रही है। उन्होंने बताया लड़की को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा जहां 164 के तहत बयान दर्ज कराये जाएंगे। वह बालिग है और एक बच्चे की मां है जैसा उसकी इच्छा होगी या अदालत का आदेश होगा किया जाएगा। आईजी ने बबली को बरामद करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये के ईनाम की भी घोषणा की। इस अवसर पर डीआईजी आर.के.एस राठौर भी मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago