Bareilly News

पिंक महिला हेल्पलाइन का हुआ उद्घाटन, पीड़ित को मिलेगी नि:शुल्क विधिक सहायता

Bareillylive : थाना सुभाष नगर बरेली में आज नि:शुल्क विधिक सहायता संवैधानिक अधिकार के तहत पिंक महिला हेल्पलाइन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक क्राइम बरेली ने थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपराधों से पीड़ित महिलाओं नि:शुल्क न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के बीच किया। पिंक महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना जी ने कहा पिंक महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य है जो महिलाओं के साथ हो रहे अपराध छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बलात्कार, महिला के इच्छा के विरुद्ध पुरुष द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाना, बालिकाओं को बहला फुसला कर भगा के ले जाना, महिलाओं का बालिकाओं का अपहरण करना, नाबालिकों के साथ दुष्कर्म करना, जैसे अपराधों में न्याय पाने के लिए गरीब पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना है भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 ए समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करता है इसके अंतर्गत महिलाओं का बालिकाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के अपराध में नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु जिला वैदिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित विधि परामर्शदाताओं से संपर्क किया जा सकता है। नि:शुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत विधिक प्रक्रिया के अनेक चरणों से संबंधित कतिपय सहायता उपलब्ध कराई जाती है जैसे कानूनी कार्रवाई हेतु वकील की सुविधा, कोर्ट फीस व अन्य कार्य में लगने वाला व्यय, विधिक दस्तावेजों के अनुवाद सहित अपील की सुविधा, पुलिस तथा कोर्ट के प्रचलित कानूनी कार्यवाहियों की जानकारी, कानूनी प्रक्रिया से जुड़े आदेशों का अंत दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करना है।

थाना सुभाष नगर बरेली की थाना पिंक महिला हेल्प डेक्स में जिला प्राधिकरण द्वारा राधा रानी, नीतू सिंह, प्रमिला, आरती, जय जौहरी, बबीता सिंह, अनु गंगवार, हुकुम सिंह को अधिवक्ता नियुक्त किया गया है जिससे पीड़ित महिलाएं और बालिकाएं नि:शुल्क न्याय पाने को मदद ले सकती हैं। पिंक महिला हेल्प डेक्स के उद्घाटन में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर, सदस्य जे.आर. गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, तरुणा कपूर, चित्रा गंगवार, प्रीति आर्य, अमन सक्सेना एवं थाना सुभाष नगर का पुलिस स्टाफ एवं अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago