The Voice of Bareilly since 2010

ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और मानव जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी : वन मंत्री

Bareillylive : रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली श्री द्वारा कल रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी के मुख्य पार्क प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्लब सदस्यों व सीनियर सिटीजन्स तथा बच्चों के द्वारा वृक्ष रोपित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व रोटरी गवर्नर किशोर कटरू रहे।

*डॉ अरुण कुमार* ने कहा कि अगर ग्लोबल वार्मिंग को रोकना है और मानव जीवन को स्वस्थ बनाना है तो वृक्षारोपण करना ही होगा और वृक्ष लगाने के साथ साथ उसको ज़िम्मेदारी के साथ पालना भी होगा। *पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू* ने कहा कि वृक्षारोपण एक ऐसा कार्य है जो न केवल हमारे वर्तमान जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है।

*चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा* ने बताया कि क्लब द्वारा आज 31 वृक्ष पार्क में प्रस्तावित मंदिर प्रांगण में लगाये गये हैं ।अभी ये अभियान जारी रहेगा। *अध्यक्ष विकास अग्रवाल* ने बताया कि हमारे द्वारा लगाये गये सभी वृक्षों के ज़िम्मेदारी क्लब सदस्यों की होती है। *क्लब सचिव पवन गुप्ता* ने कहा कि हमारा लक्ष्य 251 वृक्षों को लगाने का है तथा प्रत्येक सदस्य को 20 वृक्षों के पालन पोषण का दायित्व दिया जा रहा है।

इस दौरान साकेत सुधांशु शर्मा, विकास अग्रवाल, पवन गुप्ता, संजय आयलानी, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मयुरेश अग्रवाल, नितिन सेहता, आर्किटेक्ट नवनीत अग्रवाल, गोविंद टिकियानी, सीए विकास बंसल, अमित अग्रवाल, सीए हर्ष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रुपेश बंसल, पुनीत गोयल आदि रोटेरियंस के साथ साथ कॉलोनी के सीनियर सिटीज़न्स ने भी सहयोग किया।

error: Content is protected !!