Bareilly News

कवयित्री शिल्पी पंकज स्मृति सम्मान से अलंकृत, सरिता को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन में सीमा विष्णु स्वरूप पंकज स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूं की प्रतिष्ठित कवयित्री सरिता चौहान को 27 वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान तथा बरेली की कवयित्री शिल्पी सक्सेना को छठा विष्णु स्वरूप पंकज स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि शायर प्रो. वसीम बरेलवी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शशि बाला राठी, मुख्य अतिथि प्रो. राजेन्द्र भारती, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, डॉ. कविता अरोरा, क्लब के संरक्षक वन मंत्री डा. अरुण कुमार, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, ज़िला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल तथा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सम्मानित किया। विविध संवाद के नारी विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मां शारदे की वंदना मधु वर्मा, वन्देमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, रीता सक्सेना ने किया। आव्हान गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत किया। सभी का स्वागत महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने किया। सम्मानपत्र का वाचन रोहित राकेश और किरन प्रजापति ने किया। सम्मानित कवयित्रीयों ने कविता पाठ किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 26 दानवीरों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी का आभार डा. अतुल वर्मा ने व्यक्त किया। मौजूद अतिथियों में मुकेश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, राहुल शर्मा, कमल भारती, राजीव सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, किरन दिलवारी, जी.आर.पाल, अर्जुन सक्सेना रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago