Bareilly News

गीतकार किशन सरोज की पुण्य तिथि पर काव्य संध्या का हुआ आयोजन

BareillyLive : कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली के तत्वावधान में स्थानीय साहूकारा क्षेत्र में गीतकार किशन सरोज की पुण्य तिथि पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि राम कृष्ण शर्मा रहे। माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वेद प्रकाश शर्मा ‘अंगार’ की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने गीतकार किशन सरोज जी को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए कहा कि एक कवि के रूप में वे हमारे सामने भाव और विचार की समग्रता के साथ उपस्थित होते हैं उन्हें उनके कालजयी गीतों के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष ने अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की,

“विषय वियोग श्रंगार था कभी न लिक्खा ओज

राज कुँवर थे गीत के श्री वर किशन सरोज”

काव्य संध्या में कवियों ने किशन सरोज जी के प्रति श्रद्धा- सुमन अर्पित करते हुए काव्यांजलि दी। कार्यक्रम में उपमेंद्र सक्सेना, हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, डॉ राजेश शर्मा ककरेली, राम कुमार कोली, राम कुमार अफरोज, ज्ञान प्रकाश ‘विभव’, उमेश अद्भुत, राज शुक्ल, ग़जल राज, रामधनी निर्मल, शबाब कासगंजबी, मुजम्मिल हुसैन, रजत कुमार, रीतेश साहनी एवं रमेश रंजन आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago