Bareilly News

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कविता पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन

BareillyLive: कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड स्थित प्रगति नगर में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर सरस काव्य संध्या एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन संयोजक धर्मपाल सिंह चौहान ‘धर्म’ के संयोजन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की।मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ रहे। माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण से अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शौर्य, श्रुति एवं अनंत को कविता पाठ गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों के सच्चे चाचा थे, उन्होंने जापान के बच्चों द्वारा उनके समक्ष हाथी देखने की इच्छा जताने पर अपने शासन में भारत से हाथी को पानी के जहाज के माध्यम से जापान भेजा था। पर आज के समय में बाल शोषण बहुत अधिक बढ़ गया है ऐसे में सक्षम पद पर बैठे जिम्मेवार लोगों को चाचा नेहरू से प्रेरणा लेनी चाहिए। काव्य संध्या में कवियों ने बाल दिवस पर सरस रचनाओं के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष डॉ महेश मधुकर, कार्यक्रम संयोजक धर्मपाल सिंह चौहान धर्म, डॉ शिव शंकर यजुर्वेदी, कमल कांत श्रीवास्तव, पीयूष गोयल ‘बेदिल’, राम शंकर शर्मा प्रेमी, राम कुमार भारद्वाज ‘अफरोज’, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन , डी. पी. शर्मा ‘निराला’, सतीश शर्मा, सत्यवती सिंह सत्या, प्रताप मौर्य, कृष्णा चौहान एवं शत्रुध्यन सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज शुक्ल ‘गजल राज’ ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago