The Voice of Bareilly since 2010

पुलिस पर पैसा लेकर पीटने का आरोप, परिजन का थाने पर हंगामा

भमोरा (बरेली)। बंटवारे के विवाद में एक भाई की थाने में पिटाई के बाद थाना परिसर में परिजन ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच थाने पहुंचे शिकायतकर्ता भाई और उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया। हैल्मेट लगा होने से वह बचने में सफल हो सका।

क्षेत्र के ग्राम खुली निवासी इन्दलसेन के पांच पुत्र हैं। इनमें जमीन के बॅटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। तीसरे नम्बर का बेटा चेतराम फौज में कार्यरत है। उसने थाना पुलिस से जमीन की बॅटवारे की शिकायत की। इस पर थाना पुलिस चेतराम के भाई ओमप्रकाश और वीरेन्द्र को उठा लायी। आरोप है कि इन लोगों की थाने में जमकर पिटाई की गयी। पिटाई से वीरेन्द्र की हालत खराब हो गयी।

वीरेन्द्र की पत्नी कन्यावती ने थाना पुलिस पर वीरेन्द्र और ओमप्रकाश को पैसा लेकर पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। वहां वीरेन्द्र की हालत खराब देख परिजन उसे समझा-बुझाकर मेडिकल को ले जाने लगे। इसी बीच फौजी चेतराम अपनी पत्नी धनदेवी के साथ थाना पहुॅच गया। फौजी चेतराम को देख पीड़ित के परिवार वाले आग बबूला हो गये।

उन्होंने फौजी व उसकी पत्नी को थाने गेट पर ही बाईक सहित गिरा लिया और ईंटें बरसाने लगे। पुलिस ने बमुश्किल फौजी को बचाया। अगर फौजी हैल्मेट नहीं लगाया होता तो कुछ भी हो सकता है।

error: Content is protected !!