The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly : शहर भर में लगाये 5 लाख के इनामी अपराधी विकास दुबे के पोस्टर

कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद, विकास दुबे के पोस्टर, 5 लाख के इनामी अपराधी विकास दुबे के पोस्टर ,इनामी अपराधी विकास दुबे,

बरेली। कानपुर में मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले फरार चल रहे विकास दुबे के पोस्टर बुधवार को शहर भर में लगाये गये। सीओ क्राइम के नेतृत्व में शहर और गलियों में घूम कर दीवारों पर इस मोस्ट वांटेड अपराधी के पोस्टर लगाये हैं। बता दें कि विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी एटीएस के अलावा अनेक पुलिस टीमें जुटी हैं।

बरेली के सीओ क्राइम आलोक अग्निहोत्री ने शहर भर में वांछित अपराधी विकास दुबे के पोस्टर लगवाये। विकास दुबे कानपुर में हुई मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद का मुख्य आरोपी है। प्रदेश सरकार ने विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। यूपी एटीएस भी दुबे को गिरफ्तार करने के लिए राज्य भर में छापामारी कर रहीं हैं। इतना ही नहीं अनेक राज्यों में हाई अलर्ट घोषित हो चुका है। आज लगाये गये पोस्टरों पर लिखा है-वांटेड आरोपी पांच लाख के इनामी की तालाश। साथ ही सभी थानेदारों समेत चौकी इंचार्जों को भी पोस्टर बांटे गये हैं।

60 टीमें लगी हैं तालाश में

आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार मुख्य आरोपी विकास दुबे अत्यन्त शातिर अपराधी है। उसकी लोकेशन फिलहाल पता नहीं चल पा रही है। उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस की 60 टीमें जुटी हैं। पुलिस टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए ही 24 घण्टे काम कर रही हैं।

error: Content is protected !!