Bareilly News

चुनावी परिश्रम के बाद प्रभु की परिक्रमा, जागेश्वर धाम में की भाजपा की जीत की कामना

बरेलीः बरेली के सभी विधानसभा प्रत्याशियों की जीत और प्रदेश में भाजपा की सरकार के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम ने जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बरेली के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम के नेतृत्व में पूरी टीम ने उत्तराखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर जागेश्वर धाम, नींब करौली कैंची धाम और पाताल भुवनेश्वर में दर्शन किये और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रार्थना की।

इस प्रार्थना यात्रा का नेतृत्व कर रहे शैलेंद्र विक्रम ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में कर्म, परिश्रम के साथ ही प्रभु की प्रार्थना का भी बहुत महत्त्व है। ईश्वर की भक्ति हमें ऊर्जा और विश्वास देती है। इसी विश्वास के साथ बरेली भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण महादेव के मंदिर में प्रार्थना करने आये हैं कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक बार फिर भाजपा की सरकार बने, महादेव ऐसा आशीर्वाद दें।

मोर्चा के सदस्यों ने जागेश्वर धाम के अलावा उत्तराखणड के प्रसिद्ध कैंची धाम में भी दर्शन कर हनुमान जी और बाबा नींब करोली का भी आशीर्वाद लिया और पाताल भुवनेश्वर मंदिर में माथा टेका।

शैलेंद्र विक्रम ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में बरेली जिले की चार विधानसभा सीटों व्यापक जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार के जनहित कार्यों और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कश्यप ने कहा हम सबका भविष्य भाजपा की मजबूत सरकार के हाथों में ही सुरक्षित हैं।

जिला महामंत्री राधेश्याम साहू ने कहा भाजपा संगठन बातों में नहीं जनहित में जमीनी स्तर पर कार्य करता है।  

इस यात्रा दल में जिला मंत्री राजेश गंगवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कश्यप,  कार्यालय मंत्री सूबेदार मेजर राम सिंह गुर्जर, भदपुरा मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, फतेहगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सूरज राठौर, जॉनी चौधरी, अकाश मौर्य, राम बाबू सागर आदि शामिल हुए।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago