The Voice of Bareilly since 2010

GRM स्कूल के पृथुराज का राष्ट्रीय विज्ञान मंथन के लिए चयन

GRM SCHOOL BAREILLYबरेली। जीआरएम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के पृथुराज सिंह का राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चुने गये हैं। पृथु सातवीं कक्षा का छात्र है और रुहेलखण्ड परिक्षेत्र से चुना गया एकमात्र प्रतिभागी है। राष्ट्रीय स्तर का कैम्प अप्रैल माह में कर्नाटक राज्य में आयोजित किया जाएगा।

स्कूल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस विज्ञान मंथन परीक्षा का आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से एनसीईआरटी, विज्ञान प्रसार एवं विभा एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए बनारस में 18-19 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में प्रदेश में अपनी कक्षा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्वालीफाई किया है।

बता दें कि विज्ञान मंथन परीक्षा 2016-17 में राज्य स्तर पर कुल 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें राज्य के 12 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए हैं, जिसमें रुहेलखण्ड जोन से केवल पृथुराज सिंह का ही चयन हुआ है। विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली एवं प्रधानाचार्या ग्रेस जोस ने पृथु को आशीर्वाद देकर राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। पृथु की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गयी।

error: Content is protected !!