Bareilly News

पंजाबी सेवा संगठन ने कार्यक्रम कर समाज सेवा की ली शपथ, टीम की हुई घोषणा

Bareillylive : हाल ही में बने पंजाबी सेवा संगठन बरेली ने आज एक कार्यक्रम कर अपनी एकजुटता दर्शायी। संरक्षक पवन कुमार अरोरा और संरक्षक इंदु सेठी द्वारा पंजाबी सेवा संगठन की महानगर टीम की घोषणा की गई, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप चंद्र सेठ, मुख्य अतिथि बरेली सांसद संतोष कुमार गंगवार के साथ बरेली मेयर डॉ उमेश गौतम, शहर विधायक वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। पंजाबी सेवा संगठन के संरक्षक डॉ विनोद पागरानी, संरक्षक डॉ कुल मोहन अरोरा, संरक्षक सुरजीत सिंह, संरक्षक राकेश सेठी, संरक्षक रवि छाबड़ा उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने पंजाबी सेवा संगठन की नई टीम को समाज कल्याण से जुड़े कार्य करने की सलाह दी और कहा ऐसा पहली बार देखने में आया है की कोई संस्था पंजाबी खत्री सिख वा सिंधी समाज को एक साथ लेकर चल रही है हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। एक संगठन जो पंजाबी, सिख, खत्री व सिंधी सभी परिवार को जोड़कर रखने का कार्य कर रहा है साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदद वा उनको संघठन से जोड़ने का कार्य भी कर रहा है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप वाधवा 2024/25, महामंत्री मोहित अरोरा, कोषाध्यक्ष अभिषेक अरोरा, संयुक्त महामंत्री मनप्रीत भल्ला को महानगर टीम का दायित्व दिया गया।

वीरेंद्र अटल, लेख राज मोटवानी, प्रदीप मालिक, दर्शन लाल भाटिया, अशोक अरोरा, राजेंद्र अरोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। परम केशवानी, चेतन छाबड़ा, जुगेंद्र बजाज, चेतन पुरी, आशीष उप्पल को मंत्री पद का दायित्व दिया गया।

नीरज मालिक, देवेंद्र पाल मोनू, मयूर वाधवानी, अभिषेक चावला, को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। संजय अरोरा, वरुण गेरा, गौरव अरोरा, कमल सूरी, कियांश जुनेजा को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

रविंद्र ओबेरॉय, अचिन सिंह, जसप्रीत गोल्डी, हिमांशू भट्ट को मंत्री पब्लिक इमेज का दायित्व दिया गया। जितेंद्र, रमन अनेजा रानू, गुरविंदर सिंह, विक्की बग्गा, यश खुराना को मंत्री सोशल सर्विस का दायित्व दिया गया।

हरमीत सिंह, प्रिंस खुराना, प्रिंस अरोरा, ओमकार सिंह को कार्यक्रम संयोजक दायित्व दिया गया। बृजमोहन अरोरा, रमेश अरोरा, गुरविंदर सिंह को सह संयोजक दायित्व दिया गया।

उदित कोहली, मुकेश अरोरा, मनीष धवन, अमन खुराना को व्यवस्थापक दायित्व दिया गया। गोल्डी बग्गा, विकास बत्रा, विकास पाहवा, आदर्श साहनी को सह व्यवस्थापक दायित्व दिया गया। हर्ष साहनी, ईशु तलवार, तरुण सूरी को मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई।

जल्द ही जिला इकाई महिला इकाई व युवा इकाई की घोषणा होगी, कार्यक्रम का संचालन संजीव साहनी द्वारा किया गया। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी सरदार ज्ञानी काला सिंह, एड. अनिल कुमार सक्सेना, संजीव चंदान, तिलक राज दुडेजा, रजा सेठी, पिंका बक्शी, लवली बक्शी, पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, पार्षद अरेंद्र अरोरा (कुक्की), दुर्गेश खटवानी, दिनेश सूरी, विजय मूलचांदनी, राकेश साहनी, तरुण अरोरा, गिरीश अरोरा, जीतीन आनंद, विशाल महरोत्रा, राजीव खुराना, परमजीत दुआ, परमजीत ओबराय, काला सिंह, अमित चड्ढा, सुमित चड्ढा, महिला इकाई से महिला अध्यक्ष सुमन साहनी, साक्षी साहनी, शीतल गुलाटी, गीता छाबड़ा, हरिंदर कौर चड्ढा आदि उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago