Bareilly News

लोहड़ी के पावन उत्सव के साथ होगी पंजाबी सेवा संगठन की शुरुआत, बंटी जिम्मेदारी

BareillyLive: ऐसा कहा जाता है कि लोहड़ी का त्योहार दूल्हा भट्टी की बहादुरी और मुगल शासकों के अत्याचार के खिलाफ उनके प्रतिरोध की याद दिलाता है। लोहड़ी उत्सव के दौरान, अलाव जलाए जाते हैं, मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है और दूल्हा भट्टी के सम्मान में पारंपरिक पंजाबी लोक गीत और नृत्य किए जाते हैं। पंजाबी समाज को जोड़ने तथा हर समय पंजाबी परिवार के साथ खड़े होने के लिए पंजाबी सेवा संगठन की शुरुआत शहर में की जा रही है। 10 जनवरी 2024 को सुहाग बारात घर स्टेडियम रोड में लोहड़ी के पावन पर्व को मानते हुए शहर में संगठन की शुरुआत की जाएगी जिसमें संस्थापक सदस्य संजीव साहनी, मोहित अरोड़ा को कार्यक्रम संयोजक व स्वागत कमेटी, मनप्रीत भल्ला को कार्यक्रम व्यवस्थापक, अभिषेक अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, प्रिंस खुराना एवं यश खुराना को खान-पान कमेटी, कमल सूरी एवं मोहित अरोड़ा को प्रोग्राम कार्ड फ्लेक्स और विज्ञापन, इशू तलवार और हर्ष साहनी को मीडिया प्रभारी, शोभित साहनी, जितेंद्र अरोरा रानू को इवेंट मैनेजमेंट, संजीव साहनी को मंच संचालन की ज़िम्मेदारी दी गई। मीटिंग में नीरज मालिक, संजीव अरोरा, गुरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, रूबन सिंह, हरमीत सिंह, पंकज साहनी, यश दुसेजा, मयूर वाधवानी आदि सदस्य उपस्थित थे। संरक्षक गण में पवन अरोड़ा, डॉ विनोद पागरानी, राकेश सेठी, रवि छाबड़ा, के एम अरोरा, सरदार सुरजीत सिंह, इंदु सेठी व अध्यक्ष सुमन साहनी को महिला इकाई का दायित्व दिया गया है।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago