The Voice of Bareilly since 2010

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रघुनंदन सहाय का निधन

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनंदन सहाय का बुधवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे रघुनंदन सहाय ने आज पूर्वाहन 11:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही कायस्थ समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

कुछ वर्ष पूर्व बरेली आगमन पर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार जौहरी, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश आनंद जौहरी एवं प्रदेश सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश विपिन जौहरी आदि ने उनका भव्य स्वागत किया था। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ चेतना मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की प्रेस क्लब बरेली प्रांगण में हुए शोकसभा में रघुनंदन सहाय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

error: Content is protected !!