The Voice of Bareilly since 2010

नहीं रहे रहनुमा-ए-मिल्लत हाजी मुमताज मियां, ककराला में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

बरेली। शाह सकलैन अकादमी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और रहनुमा-ए-मिल्लत हाजी मुमताज मियां का गुरुवार की दोपहर यहां बरेली में निधन हो गया। उनकी उम्र 70 साल थी। वह दरगाह शाह शराफ़त मियां के सज्जादानशीन सकलैन मियां के छोटे भाई थे।दरगाह के मीडिया प्रभारी हमजा सकलानी ने बताया कि मुमताज मियां को शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे बदायूं जिले के ककराला कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

error: Content is protected !!