Bareilly News

गेम चेंजर साबित होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : सलमान खुर्शीद

BareillyLive। कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को बरेली से निकाली गई। कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पार्क से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा मे सलमान खुर्शीद के अलावा राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, यूथ कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित आदि नेताओं ने भागीदारी की। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले अंबेडकर पार्क मे हुए कार्यक्रम मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा की केंद्र सरकार पर महंगाई , बेरोजगारी और किसानों की बदहाली को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि देशवासी ऐसा भारत देखना चाहते हैं जिसमें लोगों के दिल मे प्यार और आपसी भाईचारा हो, राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक यही काम करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए लोगों के मन की बात सुन रहे हैं, उनसे कनेक्ट हो रहे हैं, उनके दुख-परेशानी जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी सभी परेशान हैं। लेकिन जब से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है, जनता मे बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। जिसका असर अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा बरेली से शुरू होकर देवचरा मे समाप्त होगी। उनके बरेली कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव व बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जियाउर्रहमान आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मोहित ‘मासूम’

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago