Bareilly News

बरेली : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल के साथ निकाली रैली, शानदार आयोजन

बरेली @BareillyLive. खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया के नारे के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल बरेली पहुंची। खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफल आयोजन के लिए शनिवार को एक मशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांधी उद्यान से चलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम जाकर सम्पन्न हुई। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, सिविल डिफेन्स के वार्डन, जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

“मशाल रैली“ का शुभारम्भ “गॉधी उधान से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ अरूण कुमार, विधायक कैन्ट सजीव अग्रवाल, महापौर डॉ उमेश गौतम, और जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे आगे मशाल थामे सांसद संतोष गंगवार, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार रैली के ग्रुप लीडर प्रद्युम्न कुमार के साथ जीप पर चल रहे थे। उनके पीछे मेयर उमेश गौतम, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, एडीएम सिटी आर.डी. पाण्डेय, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, होमगार्ड, स्काउट-गाइड, सिविल डिफेन्स के वार्डन आदि पैदल चल रहे थे। ये साढ़े तीन किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां ग्राउण्ड में खिलाड़ियों द्वारा एक चक्कर लगाकर रैली सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर “मशाल रैली के सम्मान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में भानु प्रताप सिंह और अकमल, जिला ताईक्वान्डो संघ की देखरेख में खिलाड़ियों द्वारा ताईक्वान्डो खेल का प्रर्दशन किया गया। जिम्नास्टिक संघ सचिव सन्तोष शर्मा की देखरेख में जिम्नास्टिक खेल का प्रर्दशन किया गया। इसके अलावा हॉकी की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। योग प्रशिक्षक पवनेश और हिना महेश्वरी के निर्देशन में योग एवं अंकुर किशोर सक्सेना की देखरेख में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद अपराहनः 1ः00 बजे से मशाल रैली का स्वागत दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया गया। यहां भी छात्र-छात्राओं के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर जितेन्द्र यादव क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, सिविल डिफेन्स के उपनियंत्रक राकेश कुमार मिश्र, जिला ओलम्पिंक संघ अध्यक्ष आशीष गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा, शूटिंग खिलाड़ी कमलसेन, कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर, यशपाल सिंह राणा, देशपाल सिंह राणा, पवन अरोरा, रामपाल यादव, भावानी दत्त जोशी, निशान्त शर्मा, साहिबे आलम, अनिल महरोत्रा, मून रोबिनसन, धमेन्द्र शर्मा, कर्नल कृष्णा यादव, अजय कश्यपअमर सिंह, श्री आदेश सिंह, डॉ० उपेन्द्र सिंह, विजय शर्मा, शमीम अहमद, सुमित चौरसिया, हरीशंकर, मुकेश कुमार यादव, अभिलाषा यादव, शिल्पा, मीनू पाण्डेय, अभिषेक कुमार, के साथ ही नेहरू युवा केन्द्र, सिविल डिफेन्स वार्डन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago