Bareilly News : आंवला में निकली श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा, हुआ राजतिलक

आंवला (बरेली)। श्रीरामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को आंवाला में श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने के मध्य भरत मिलाप लीला और राजतिलक का मंचन किया गया।

शाम को निकाली गयी शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होती हुई सनातम धर्मशाला, गंज त्रिपोलिया पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान के स्वरूपों की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। बाद में पक्का कटरा कुएं पर भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ। यहां पर राजगद्ददी शोभायात्रा का लोगों ने जमकर स्वागत किया।

बाद में मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित रामलीला मैदान में रात्रि में भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसी के साथ रामलीला व दशहरा मेला का समापन हो गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष नंदकिशोर मौर्य, रामनिवास मौर्य, वीरसिंह पाल, दुर्गा प्रसाद, बाॅबी श्रीवास्तव, राममोहन, आदि का विशेष सहयोग रहा।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago