The Voice of Bareilly since 2010

त्योहारों के मौसम में NER ने शुरू की रामनगर-हावड़ा Special Train

Concept Pic

Concept Pic

बरेली, 24 सितम्बर। आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रामनगर-हावड़ा-रामनगर के मध्य एक जोड़ी विशेष साप्ताहिक गाड़ी 06 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 05007 रामनगर-हावड़ा विषेष साप्ताहिक गाड़ी रामनगर से प्रत्येक शुक्रवार 16, 23, 30 अक्टूबर, 2015 06, 13 एवं 20 नवम्बर, 2015 को तथा 05008 विषेष हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक गाड़ी हावड़ा से प्रत्येक रविवार 18, 25 अक्टूबर 2015, 01, 08, 15 एवं 22 नवम्बर, 2015 को चलाई जायेगी।

05007 रामनगर-हावड़ा विशेष साप्ताहिक गाड़ी रामनगर से 17.55 बजे प्रस्थान कर काषीपुर से 18.23 बजे, बाजपुर से 18.44 बजे, लालकुआॅ से 19.55 बजे, पंतनगर से 20.09 बजे, किच्छा से 20.21 बजे, बहेड़ी से 20.38 बजे, भोजीपुरा से 21.25 बजे, इज्जतनगर से 22.00 बजे, बरेली सिटी से 22.40 बजे, बरेली से 23.15 बजे, सीतापुर कैंट से दूसरे दिन 02.20 बजे, गोण्डा से 05.20 बजे, बस्ती से 06.50 बजे, खलीलाबाद से 07.22 बजे, गोरखपुर से 08.35 बजे, कप्तानगंज से 09.25 बजे, पडरौना से 09.52 बजे, तमकुही रोड से 10.32 बजे, थावे से 12.25 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 15.20 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, कियूल, झाझा, तीसरे दिन जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान स्टेषनों पर रूकते हुए हावड़ा 07.10 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05008 हावड़ा-रामनगर विषेष साप्ताहिक गाड़ी हावड़ा से 08.35 बजे प्रस्थान कर वर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेषनों पर रूकते हुए छपरा से 21.00 बजे, सीवान से 22.05 बजे, थावे से 22.42 बजे, तमकुही रोड से 23.54 बजे, पडरौना से दूसरे दिन 00.36 बजे, कप्तानगंज से 01.40 बजे, गोरखपुर से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.25 बजे, बस्ती से 03.55 बजे, गोण्डा से 05.20 बजे, सीतापुर कैंट 08.28 बजे, बरेली से 12.00 बजे, बरेली सिटी से 12.17 बजे, इज्जतनगर से 12.42 बजे, भोजीपुरा से 12.58 बजे, बहेड़ी से 13.29 बजे, किच्छा से 13.50 बजे, पंतनगर से 14.09 बजे, लालकुआॅ से 14.32 बजे, बाजपुर से 15.22 बजे, काषीपुर से 16.10 बजे छूटकर रामनगर 16.45 बजे पहुॅचेगी।

इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथाएस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेगे।

error: Content is protected !!