The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने धूमधाम से मनाया अपना 11 वां स्थापना दिवस

बरेली,BareillyLive,राष्ट्र जागरण युवा संगठन ,अर्बन कॉपरेटिव बैंक,

बरेली@BareillyLive: राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने अपने 11 वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन अर्बन कॉपरेटिव बैंक सभागार में किया। इस खास मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही उपजा अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना और विशिष्ट आमंत्रित अतिथि डॉ. विनोद पागरानी भी समारोह में उपस्थित रहे। सभी ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर डॉ. दिनेश विश्वास द्वारा गाई गई मधुर गणेश वंदना से शुरुवात हुई, जिसके बाद बेबी वर्मा ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इसके पश्चात इनर स्माइल केयर के डायरेक्टर विशेष कुमार ने उपस्थित लोगों को अपनी आंतरिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए प्रेरित करते हुए एक विशेष ट्रेनिंग सत्र आयोजित किया। इससे माहौल आध्यात्मिक औऱ सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
समारोह में शहर के कई प्रमुख सामाजिक संगठनों का भी सम्मान किया गया। जिनमें अखण्ड भारत गौरव ट्रस्ट लवलीन कपूर , अनूप मुनि पंजाबी महासभा मनीषा आहूजा , दुर्गा वाहिनी साधना सिंह , यूथ वेलफेयर सोसाइटी गोविंद सैनी , चुन्ना मियां ट्रस्ट शकेब रहमान , मिशन तिरंगा से विनोद रघुवंशी , राष्ट्र अर्पण संस्था सुदेश गुप्ता , भगवा हिन्दू सेना एकांश गुप्ता तथा करनी सेना कौशल सिंह जैसे नामी संगठन शामिल थे। इन सामाजिक संस्थाओं ने समाज के विकास और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए उनके योगदान को सम्मानित कर सभी का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।

बरेली,BareillyLive,राष्ट्र जागरण युवा संगठन ,अर्बन कॉपरेटिव बैंक,

मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने अपने भाषण में राष्ट्र जागरण संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं में राष्ट्र प्रेम और सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संगठन के हर तरह के विकास और गतिविधियों में सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की पूरी कोशिश रहती है कि ऐसे संगठन मजबूत हों ताकि समाज में समरसता और विकास का माहौल बने।

संस्थापक / चेयरमैन सौरभ शर्मा ने कहा कि हमारा य़ह प्रयास सामाजिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को सक्रिय और जागरूक बनाने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह ने कहा कि संगठन वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में सक्रिय रहकर समाजसेवा एवं देश सेवा के साथ युवाओं को जागरूक कर रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना , धर्मेंद्र सक्सेना , रतन शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह , प्रदेश अध्यक्ष युवा शिवम् शुक्ला , व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह नागपाल , विशाल महरोत्रब, मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना , जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर , एनजीओ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बेबी शर्मा , युवा संगठन में मंडल अध्यक्ष बलराम कश्यप , जिला अध्यक्ष अंकुर चौहान , महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह , फाउंडर मेंबर में नितेश शर्मा , सचिन श्याम भारतीय , सचिन गुप्ता , आशुतोष शर्मा , गिरीश कपूर , विमल भारद्वाज का सहयोग रहा एवं कार्यक्रम में नीतीश उपाध्याय, सुधीर यादव , सुमन भाटिया , मोनिका सिंह , अर्चना आर्य , वंदना सक्सेना , अनीता गुप्ता , गिरीश परमाण , सविता उपाध्याय , नीलम रस्तोगी , एड. शरद शर्मा , आयुष गुप्ता , अजय चंद्रा , दीपू कश्यप , विनोद रघुवंशी , विशाल गुप्ता , करुणानिधि गुप्ता , सुमित श्रीवास्तव , मनोज शर्मा , हरमीत सिंह , डॉ. विवेक कुमार , अन्नू जुनेजा , रचित अग्रवाल, अभय मेहरोत्रा , गीता दोहरे , आरती गुप्ता , दिनेश चंद्र शर्मा , अरविंद राजपूत , विकास शर्मा , विक्रम सिंह , डिंपल मेंदीरत्ता , तरुण कपूर , नूपुर , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

error: Content is protected !!