Bareilly News

राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने समाज सेवा में कार्यरत महिलाओं को किया सम्मानित

BareillyLive :- राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम उपजा प्रेस क्लब में आयोजित किया गया जिसमें संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर संस्था से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, इसी क्रम में आगरा से उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष नूतन त्रिवेदी, महामंत्री दिव्या गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता के दिशानिर्देश पर जिला बरेली में महानगर अध्यक्ष तजेंद्र कौर एवं जिला महामंत्री प्रियंका कपूर महानगर इकाई में नए सदस्यों को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार किया, जिसमें उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता, महामंत्री अनुराधा सक्सेना, सचिव नेहा भोजवानी, हिना भोजवानी, सयुक्त सचिव संतोष चावला, प्रीति आर्य, सुमन भाटिया, कार्यकारणी सदस्य के रूप में प्रवीण कुमारी, डिंपल मेहंदीरत्ता, मीडिया प्रभारी पूजा कालरा, रिंकी, चेतना वर्मा को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे संचालन कर रही अनुराधा सक्सेना ने कहा कि आज महिलायें समाज मे अपनी अग्रिम भूमिका निभा रही है वही तजेंद्र कौर ने बताया कि वह संगठन में हमेशा समाजहित में लगीं महिलाओ को अग्रसर करने की भूमिका निभाती रहती है। इस दौरान सभी ने नवनियुक्त पद अधिकारीयों का स्वागत किया। संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, गोविंद टिकयानी, राजीव खुराना, पंकज पांडेय, हर्षित रस्तोगी, ह्रदय नारायण, संजय चड्डा ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago