Bareilly News

राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने बापू और शास्त्री जी के दिखाये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

BareillyLive: राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम गांधी पार्क चौकी चौराहे पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सदस्यों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष सागर मौर्य उर्फ रवि ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे।

पंकज मिश्रा ने कहा कि यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनकी शिक्षा दीक्षा बेहद मुश्किल हालातों में हुई पर आम इंसान से प्रधानमंत्री पद तक का सफ़र उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय के बल पर पूर्ण किया।

महिला जिला महामंत्री प्रियंका कपूर ने कहा कि महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान- जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे।

महिला जिला अध्यक्ष तृप्ति शुक्ला ने कहा कि गांधी जी ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। इस दौरान कार्यक्रम में संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा, विधि सलाहकार पंकज मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव खुराना, प्रदेश महामंत्री पंकज पांडेय, युवा मंडल प्रभारी बलराम कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष तृप्ति शुक्ला, जिला महामंत्री प्रियंका कपूर, मंडल उपाध्यक्ष, गीता दोहरे, नेहा भोजवानी, पूजा कालरा, अनीता गुप्ता, परवीन वरिषी, सुनीता शर्मा, पूजा दुवे, अमित शर्मा, पूजा दुवे, मानिनी त्रिपाठी, युवा मौर्चा से नन्नू मौर्य, पप्पू मौर्य, सचिन कश्यप, आशीष श्रीवास्तव, मोर पाल, राजेश मौर्य, राष्ट्र जगत से दुस्येन्द्र सिंह, ह्रदय नारायण आदि मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago