Bareilly News

राष्ट्रीय हिन्दू स्वयं सेवक संघ ने कार्यक्रम कर युवाओं में जगाई देश भक्ति की अलख

Bareillylive : राष्ट्रीय हिन्दू स्वयं सेवक संघ की ओर से शिव गार्डन डोहरा रोड कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजन कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव अजयपाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश सचिव मुनीष गुप्ता ने संघठन के प्रति सभी लोगों को एक जुट होकर कार्य करने के लिए आग्रह किया और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का आवाहन किया। भारतीय गौ रक्षा वहिनी के प्रदेश महामंत्री संजीव अवस्थी ने संगठन के बारे विचार व्यक्त किए और कहा कि हर व्यक्ति के अंदर देश के प्रति कार्य करने का उत्साह होना चाहिए जिससे देश को नई दिशा प्रदान की जा सके। वरिष्ठ समाजसेवी पवन कालरा ने कहा कि हमारे देश की नींव आज के युवाओं के हाथ में है अब देश की तरक्की और नई दिशा सिर्फ युवा ही दे सकता है। इसलिए हर युवा को देश के सेवक के रूप में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनीष गुप्ता, संजीव अवस्थी, पवन कालरा, गीता दोहरे, आरती गुप्ता, मनोरमा श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, दलवीर सिंह, गोविंद सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक चंद्रा, दीपचंद, मिथुन चौधरी, भूपेंद्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago