The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया मुख्यमंत्री योगी जी का जन्मदिन

Bareillylive : पूर्वी मंडल नई बस्ती वार्ड नंबर 71 में राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश महासचिव शारिक अब्बासी व भाजपा नेता के कार्यालय पर उनकी पूरी टीम के साथ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और विश्व पर्यावरण दिवस एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पौधे बांटकर व लगाकर संपन्न किया, इस अवसर पर शारिक ने कहा कि योगी जी के हाथों में अब अपना प्रदेश सुरक्षित हैं, दबंगई खत्म हो गयी है और लोग खुशहाल हैं, ऊपर वाला उनको लंबी उम्र अता फरमाएं।

जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तारिक कुरैशी, फुरकान, मोहम्मद हंसीब, वासिफ मिर्जा, परवीन वारसी, आजम, नासिर अंसारी, शोएब, जहीर अहमद, रइस उद्दीन, साबिर, शकील आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!