The Voice of Bareilly since 2010

अमृत महोत्सव में 75 वर्ष के 75 व्यापारियों को सम्मानित करेगा राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल

बरेली लाइव। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक आज प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश विग की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अध्यक्षता करते हुए सरदार मंजीत सिंह नागपाल को जिला अध्यक्ष, संजय गोयल एवं डॉक्टर शफीकउद्दीन को जिला महामंत्री, सुरेंद्र लाला को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, साथ ही अवनीश मिश्रा, सुधीर अग्रवाल, अरविंद मिश्रा , रेशू खान, राजू बाबा आदि व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली, व्यापार मंडल संयोजक अमित भारद्वाज ने नई टीम को बधाई दी व अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि अभी और काफी व्यापारी हमारे राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ेंगे और हम सब मिलकर व्यापारी हित में कार्य करेंगे। 75 वी आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल उन 75 व्यापारियों को सम्मानित करेगा जिनकी 75 वर्ष की आयु या उससे अधिक आयु होगी। अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के संयोजक सुधीर अग्रवाल, अरविंद मिश्रा व एडवोकेट रमेश चंद्र अग्रवाल को बनाया गया जो शहर के 75 वर्ष के व्यापारियों को चिन्हित कर सम्मानित करवाएंगे। जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने हर पल व्यापारियों की सेवा करने का संकल्प लिया। आज की मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कुमार, अमित भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, जीतू देवनानी, हरजीत सिंह लाली, सरदार हरमीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!